धान खरीदी में गड़बड़ी से आक्रोश सड़कों पर उतरा भार. किसान संघ

धान खरीदी में गड़बड़ी से आक्रोश सड़कों पर उतरा भार. किसान संघ

जबलपुर। धान खरीदी केंद्रों में हुई भारी अनियमितता के बाद भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जबलपुर जिले के किसानों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। किसान संघ के जिला प्रशासन को दिए अल्टीमेटम के बाद भी धान खरीदी की व्यवस्था बनाने में प्रशासन नाकाम रहा। जिसके कारण जिले के किसान भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में पाटन व मंझोली के किसान तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था बनाने के लिए भारतीय किसान संघ ने 15 सूत्रीय मांगो के सुझाव जिला प्रशासन को दिए थे। जिन पर कार्यवाही करने में जिला प्रशासन नाकाम रहा है।

श्री तिवारी ने कहा कि मौसम खराब है और किसानों की धान खुले में पड़ी है। धान खरीदी की गति बहुत धीमी चल रही है और धान का परिवहन व भंडारण भी नहीं हो रहा है। जिसके कारण जिले का धान उत्पादक किसान परेशान है। पाटन तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण सोनी ने कहा है कि यदि किसानों की धान खरीदी की समस्या का समाधान नहीं होगा तो जबलपुर के किसान दो दिन बाद अपनी धान लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। भारतीय किसान संघ के दोपहर 1 बजे से जारी आंदोलन रात्रि 8 बजे कलेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

अपनों मांगों का ज्ञापन एस डी एम पाटन मानवेंद्र सिंह को किसानों से सौंपा। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, विवेक बेहुरे, राजकुमार वाजपेई, सुनील पटेल, रामकृष्ण सोनी, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।