दुनिया के सभी नीली आंखों वाले आपस में हैं रिश्तेदार, क्योंकि इनके वंशज एक ही

दुनिया के सभी नीली आंखों वाले आपस में हैं रिश्तेदार, क्योंकि इनके वंशज एक ही

हैकोपेनहेगन। डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में दावा किया है कि सभी नीली आंखों वाले लोग हजारों साल पहले पैदा हुए एक ही इंसान के वंशज हैं। कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है धरती की पूरी नीली आंखों वाली आबादी पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही जीन से ताल्लुक रखती है। कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के अनुसंधान में बताया गया है कि आंखों के जितने रंग, उनमें जीन की विभिन्नता की उतनी ही संभावना होती है। क्योंकि आंखों का रंग सीधे आईरिस के सामने की परत में मेलेनिन की मात्रा से संबंधित होता है। खास बात ये कि नीली आंखों में ये समानता किसी एक भौगोलिक परिवेश तक सीमित नहीं है। इसे दुनिया भर में पाया गया है। रिसर्च में बताया गया है कि दुनिया में लाखों लोगों की नीली आंखों का जब परीक्षण किया गया तो उनमें एचईआरसी2 जीन अनिवार्य रूप से पाया गया।

नीली आंखों वाले 10 हजार साल पहले के हैं पूर्वज

वैज्ञानिकों ने कहा है कि यदि आपकी आंखें नीली हैं तो आप अपने वंश का आसानी से पता लगा सकते हैं। नीली आंखों वाले इंसानों का एक ही पूर्वज है। जोकि धरती पर 6,000 से 10,000 साल पहले से रह रहे हैं। नीली आंखों वालों की आबादी:नीली आंखें केवल किसी एक मुल्क की पहचान नहीं हैं। ऐसा किसी भी मुल्क में देखा जा सकता है। भारत हो या फिर इंग्लैंड, फ्रांस, अमेरिका किसी भी देश में नीली आंखें वाले लाखों लोग हो सकते हैं।