एबंडेंस इन मिलेट्स गाना ग्रैमी के लिए नॉमिनेट, गाने में दिखे मोदी

एबंडेंस इन मिलेट्स गाना ग्रैमी के लिए नॉमिनेट, गाने में दिखे मोदी

नई दिल्ली। ग्रैमी 2024 के लिए एबंडेंस इन मिलेट्स गाने को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस गाने में मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती और इनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई है। गाने में पीएम मोदी भी दिख रहे हैं। सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह ने इसे गाया है। ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता को दुनिया के ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को इंटरनेशनल ईयर आॅफ मिलेट्स घोषित किया है। भारत ने यह प्रस्ताव रखा था, जिसका समर्थन यूएन जनरल एसेंब्ली के 72 देशों ने किया था। गौरतलब है कि फाल्गुनी को 2022 में ग्रैमी मिल चुका है।

पीएम ने कहा था कि हम मिलेट्स पर एक गीत लिखें। उन्होंने कहा था कि आप एक ग्लोबल म्यूजिशियन हैं। इसलिए यह गीत उन किसानों तक पहुंचेगा, जो छोटे गांवों में मिलेट्स उगाएंगे। - फाल्गुनी शाह