‘आप’ राष्ट्रीय पार्टी, तृणमूल और एनसीपी से दर्जा छीना

‘आप’ राष्ट्रीय पार्टी, तृणमूल और एनसीपी से दर्जा छीना

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किए जाने का प्रावधान किया गया है। 

देश में सिर्फ 6 राष्ट्रीय दल 

  • भारतीय जनता पार्टी
  • कांग्रेस ल्ल बहुजन समाज पार्टी 
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ल्ल नेशनल पीपुल्स पार्टी 
  • आम आदमी पार्टी