भारत के 655 एथलीट 39 खेलों में लेंगे हिस्सा, 45 देशों के खिलाड़ी भी शामिल

भारत के 655 एथलीट 39 खेलों में लेंगे हिस्सा, 45 देशों के खिलाड़ी भी शामिल

होंगझोऊ। चीन के होंगझोऊ में एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। एशियाई खेल में भारत के 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों का आयोजन पिछले साल 2022 में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें 2023 के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में इस बार पांच साल बाद एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा है। एशियाई खेलों में 45 देशों के एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। बता दें कि भारत हांगझोउ में 39 स्पर्धाओं के लिए 655 खिलाड़ियों के सबसे बड़े दल के साथ पहुंचा है और उसकी कोशिश इंडोनेशिया 2018 में जीते गए 70 पदकों (16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य) से बेहतर 100 पदक जीतकर बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर रहेगा ताकि वह दुनिया को दिखा सके कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद से देश में खेल ने किस तरह से तेजी से बदलाव आया है।