हरियाणा की हिंसा में 5 की मौत; राज्य में हाई अलर्ट जारी, 9 जिलों में धारा 144

हरियाणा की हिंसा में 5 की मौत; राज्य में हाई अलर्ट जारी, 9 जिलों में धारा 144

 गुरुग्राम/चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह जिले में विहिप की यात्रा को रोकने की कोशिश करने पर भड़की हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हरियाणा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, विहिप ने बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। गुरुग्राम में भीड़ द्वारा एक मस्जिद पर हमले में उसके नायब इमाम की मौत हो गई। नूंह जिले में मंगलवार को कμर्यू लगा दिया और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी, पलवल,फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़ समेत 9 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। फरीदाबाद छावनी में तब्दील हो गया है। अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी और उसके साथ खड़ी ताकतों ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है। सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी आग को बुझा सकती है। - राहुल गांधी, कांग्रेस नेता