राम मंदिर पर लहराएगा 40 फीट लंबा, 42 फीट चौड़ा ध्वज

राम मंदिर पर लहराएगा 40 फीट लंबा, 42 फीट चौड़ा ध्वज

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेज हैं। इस बीच अयोध्या में झारखंड के हजारीबाग में बना झंडा लहराएगा। ध्वज को बनाने का आॅर्डर नवल किशोर खंडेलवाल ने दिया है। बता दें, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है और इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। अयोध्या में लहराने वाला ध्वज 40 फीट लंबा और 42 फीट चौड़ा है। इस ध्वज को बनाने में 115 मीटर कपड़ा लगा है। ध्वज पर दो मूर्ति बनाई गई हैं। एक मूर्ति बजरंगबली की है, जो 6 फीट की है। वहीं, दूसरी मूर्ति 4 फीट की ही, जिसमें भगवान श्री राम, लक्ष्मण और बजरंगबली हैं। ध्वज को आकर्षक रूप से सजाया गया है। इस झंडे को लगाने के लिए 100 फीट से ऊंचे बांस की जरूरत पड़ेगी।

बाबरी मस्जिद ढहाने के दौरान अरेस्ट हुए थे नवल

नवल किशोर खंडेलवाल (81) खुद झंडा लेकर अयोध्या जाने वाले हैं। वह बताते हैं कि जब बाबरी मस्जिद ढाहने के लिए कार सेवक निकले थे तो रास्ते में ही उन्हें गिरμतार किया गया था। 3 महीने तक हजारीबाग सेंट्रल जेल में रखा गया था। हजारीबाग के बड़ी बाजार के वीर वस्त्रालय में झंडा का निर्माण कराया जा रहा है। वीर वस्त्रालय पिछले 50 सालों से झंडा बनाने का व्यवसाय कर रहा है। तीन पीढ़ी के लोग इसमें लगे हुए हैं। इस झंडे की खासियत है कि इसे गुलाम जिलानी बना रहे हैं।