2 लाख 88 हजार छात्र शामिल होंगे हाई-हासे की बोर्ड परीक्षा में

2 लाख 88 हजार छात्र शामिल होंगे हाई-हासे की बोर्ड परीक्षा में

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई और हायर सेकेंडरी की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके साथ ही निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों में तैयारी शुरू हो गई है। जबलपुर संभाग में कुल 2 लाख 88 हजार 773 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाई स्कूल में 1 लाख 53 हजार 427 और हायर सेकेंडरी में 1 लाख 35 हजार 346 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में माशिमं के क्षेत्रीय कार्यालय ने बताया कि परीक्षा की सीटिंग के लिए केन्द्र निर्धारित कर दिए गए हैं। हाई स्कूल के लिए सबसे ज्यादा परीक्षा केन्द्र बालाघाट में 132 हैं। वहीं सबसे कम डिंडौरी जिले में 74 केन्द्र बनाए जाएंगी। जबलपुर जिले में 102, कटनी 96, नरसिंहपुर 84, मंडला 95, छिंदवाड़ा 156, सिवनी में 82 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

ये हैं संवेदनशील परीक्षा केन्द्र

जबलपुर जिले में सबसे ज्यादा 10 संवेदनशील परीक्षा केन्द्र होंगे। कटनी में 4 नरसिंहपुर 3, डिंडौरी 7, छिंदवाड़ा 1 और बालाघाट में 3 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। वहीं सबसे ज्यादा 10 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र सिवनी में होंगे। इसके अलावा कटनी में 3, नरसिंहपुर में 1, मंडला में 2, छिंदवाड़ा में 7 परीक्षा केन्द्र अति संवेदनशील केन्द्र होंगे।

5 और 6 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल जारी कर दी है। जिसके मुता बिक मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 5 और 6 फरवरी, 2024 को शुरू करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में परीक्षा आयोजित करने का फैसला नवंबरदिसं बर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और अप्रैल-मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल नियमित और स्वाध्याय छात्रों के लिए है। इस टाइम टेबल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक होनी है वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं का समय यथावत सुबह 9 बजे से 12 का रखा गया है। जिसके लिए छात्रों को 8 बजे पहुंचने की हिदायत दी गई है। परीक्षा पूर्ण होने से 15 मिनट निकलने के बाद यानी सुबह 08:45 के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्रों को हर हाल में सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना होगा।