एंथम 'मुस्कुराएगा इंडिया' के लिए फिल्म इंडस्ट्री एक साथ, रिलीज आज

एंथम 'मुस्कुराएगा इंडिया' के लिए फिल्म इंडस्ट्री एक साथ, रिलीज आज

'संगीत आपके मन को सुकून देता है', यह कहावत भले ही आपको सुनने में पुरानी लगे, लेकिन आज देश को लड़ाई से जीतने के लिए इसी स्वर की आवश्यकता है और इसी सकारात्मक के साथ 'मुस्कुराएगा इंडिया' आज रिलीज किया जाएगा। दुनियाभर में कोरोनोवायरस के प्रकोप के मद्देनजर, इंडस्ट्री के प्रमुख नाम ने सकारात्मकता लाने और देशव्यापी पहल की दिशा में योगदान करने के लिए एकजुटता दिखाई हैं, ताकि महामारी के प्रसार को रोका जा सके। एक बहुत ही खास ट्रैक रिलीज ही गया है, जिसे उद्योग के दो प्रमुख नामों द्वारा जनता के सामने पेश किया गया है। एक्टर अक्षय कुमार और जैकी भगनानी एक विशेष पहल के साथ आये हैं, जो इंडस्ट्री के नए एंथम 'जीत जाएगा इंडिया' को प्रस्तुत करके भारत के लोगों के बीच सकारात्मकता ऊर्जा पेश कर रहे है। इस अनदेखे और अनसुने एंथम के लिए संपूर्ण बिरादरी ने नेक काम के लिए एकजुटता दिखाई है। जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक द्वारा क्यूरेट किया गया और प्रतिभाशाली विशाल मिश्रा की आवाज में 'जीत जाएगा इंडिया' कोरोवायरस महामारी के खिलाफ जूझ रही भारत की एकजुटता की भावना का प्रतीक है। यह गीत बेहद भावपूर्ण है जो देश के प्रति की भावना पैदा करते हुए आपका दिल जीत लेगा। 'जीत जाएगा इंडिया' कौशल किशोर द्वारा लिखत सार्थक गीत हैं। गाने को अक्षय कुमार की केप आॅफ गुड फिल्म्स और जैकी भगनानी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। मनोरंजन की दुनिया से जाने-माने नाम अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, आयुष्मान खुराना, कियारा आडवाणी, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह, शिखर धवन, अनन्या पांडे और जैकी भगनानी, इस विशेष एंथम में प्रेम और सकारात्मकता का संदेश फैलाने के लिए एक साथ आए हैं जिसे आज रिलीज किया जाएगा।