10जून से हर बूथ के घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता देंगे आत्मनिर्भरता का मोदी मंत्र

10जून से हर बूथ के घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता देंगे आत्मनिर्भरता का मोदी मंत्र

जबलपुर । मोदी सरकार 2.0 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बुधवार को जबलपुर पहुंचे। यहां भाजपा के संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बाद पीएम श्री मोदी ने देश क ो आत्मनिर्भरता का संदेश दिया है। हर प्रदेश,जिला,गांव आत्मनिर्भर बने इसके लिए हमारे कार्यकर्ता आगामी 10 जून से 10 करोड़ घरों तक जाएंगे और हर घर में श्री मोदी का पत्र,उपलब्धियों का फोल्डर व आत्मनिर्भरता का संदेश देंगे। प्रदेश अध्यक्ष न ेकहा कि एक नेता के रूप में श्री मोदी को जो स्थान प्राप्त हुआ है वह अब तक के इतिहास में बिरला है। कोरोना संकट से जूझने में उनके आव्हान पर 130 करोड़ देशवासियों ने उनका साथ दिया इसे विश्व के कई देशों ने सराहा है। महामारी से निपटने की हमारी रणनीति की वर्ल्ड हेल्थ्स आर्गनाइजेशन तक ने तारीफ की है। अब देश आत्मनिर्भर बने स्वदेशी अपनाए और आत्मनिर्भर बने इसका संदेश श्री मोदी ने दिया है।

तकनीक का इस्तेमाल करेंगे

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुएऔर सोशल डिस्टैंस की अनिवार्यता को लेकर भाजपा किसी तरह की भीड़ वाली रैलियां नहीं करेगी। इसकी जगह वह वर्चुअल रैली निकालेगी जिसे हमारे राष्ट्रीय नेता व के न्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। भाजपा के सातों मोर्चे करीब 350 वीडियो कान्फ्रेंसिंग करेंगे। हर बूथ में 2 सदस्य घर घर संपर्क करेंगे। मैंने खुद भी इस संकट काल में करीब 4 लाख लोगों से वीडियो,मोबाइल या कान्फ्रेंस से चर्चा की है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी यही कर रहे हैं।

जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे कमल नाथ

ये पूछे जाने पर कि कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा किया है उनका जवाब था कि कमलनाथ कभी भी जनता के नेता नहीं रहे। वे केवल वल्लभ भवन व छिंदवाड़ा के नेता रहे। कांग्रेस ने झूट बोलकर सरकार बनाई,झूट बोलने से ही सरकार गंवाई अब भी वे झूट का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं,मगर जनता अब उन्हें समझ चुकी है। सागर में विगत दिनों कांग्रेस के मि. बंटाधार दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम दबंगता से सरकार बनाएंगे,मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि भाजपा का कार्यकर्ता शालीनता से सरकार बना लेगा।

ये रहे मौजूद

पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, पूर्व महापौर डा. स्वाती सदानंद गोडबोले,पूर्व विधायक अंचल सोनकर,शरद जैन,हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू आदि भी मौजूद रहे।

ठसाठस भरा रहा कार्यालय

प्रदेश अध्यक्ष के पहले अधिकृत प्रवास के दौरान भाजपा के आलीशान संभागीय कार्यालय जो कि 3 मंजिला है का हर कोना भाजा नेताओं और कार्यकर्ताओं से ठसाठस भरा रहा। सोशल डिस्टैंसिंग शब्द केवल शब्दों में सुना गया इसका पालन करता कोई नहीं दिखा।